मोतिहारी। अशोक वर्मा
पूर्वी चम्पारण जिला कॉग्रेस कमेटीके अध्यक्ष, ई0 शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जन-विरोधी नीतियांे के कारण रसोई गैस सिलेन्डरो की मूल्य वृद्धि और इसकी भारी किल्लत के खिलाफ कॉग्रेस आश्रम बंजरिया पंडाल से जानपुल चौक तक विरोध मार्च निकाला गया, तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया।
श्री राय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने भारत को अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रम्प के हाथों गिरवी रख दिया है। जब रशिया और ईरान सस्ते दाम पर कच्चा तेल और गैस भारत को उपलब्ध कराता था तो ऐसी कौन सी परिस्थति उत्पन्न हुई की मोदी ने महंगे दाम पर अमेरिका से कच्चा तेल और गैस खरीदने पर बाध्य है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम एप्सटीन फाइल में मौजुद है।
पूर्वी चम्पारण के प्रभारी मिथलेश कुमार निषाद और पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहां कि गैस की उपलब्धता नही है और सरकार इसे कलाबाजारी का नाम देकर अपना बचाव कर रही है। उपभोक्ता लम्बी-लम्बी लाईनो में लगने पर मजबूर है ंफिर भी उन लोगो को गैस नहीं मिल पा रही ह,ै जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उपरोक्त कार्यक्रम में संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, प्रो0 विजय शंकर पाण्डेय, अफरोज आलम, मो0 अनवर आलम अंसारी, मो0 आबिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष रोमा खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, सतेंद्र तिवारी, पप्पू मिश्र, चुमन जायसवाल, अजहर हुसैन, राहुल शर्मा, अजय झा, रमेश सहनी, रघुनाथ गुप्ता, आबिद मुखिया, सरोज कुमार, गुड्डू सिंह, चन्देश्वर सिंह, प्रशांत कुमार, नन्दकिशोर चौबे, विन्देश्वर सिंह, बृजमोहन सिंह, मनोज कु0 प्रसाद, ब्रजेश श्रीवास्तव, जागाराम शास्त्री, ऋषिकान्त तिवारी, रामबाबू सिंह, संजय यादव, धनंजय तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, गणेश केसरी, नेयाज अहमद खान, अवधेश सिंह, शैलेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, रविन्द्र नाथ तिवारी, निरज तिवारी, पिन्टू श्रीवास्तव, प्पू ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

























































