Home न्यूज मां की बीमारी या डील? फैसल रहमान बने इस समित के चेयरमैन,...

मां की बीमारी या डील? फैसल रहमान बने इस समित के चेयरमैन, धूमल सिंह पर्यटन देखेंगे; अनंत सिंह प्रदूषण रोकेंगे; बिहार विधानसभा की 19 समितियां गठित

बिहार डेस्क। यूथ मुकाम न्यूज नेटवर्क

बिहार में विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद समितियों के अध्यक्ष और सदस्य की सूची जारी कर दी गई है। राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे बागी नेताओं में मनिहारी के कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और ढाका से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एमएलए फैसल रहमान को भी एक-एक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। एकमा के बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि मोकामा के चर्चित एमएलए अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति में बतौर सदस्य रखा गया है।

विधानसभा की इन समितियों का गठन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है। इनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। विधानसभा की नियम समिति के अध्यक्ष स्पीकर प्रेम कुमार होंगे, जिसमें बतौर सदस्य डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी रखे गए हैं। सामान्य प्रयोजन समिति का गठन भी इन चार नेताओं के साथ हुआ है। उसमें भी स्पीकर चेयरमैन जबकि दोनों डिप्टी सीएम और संसदीय कार्य मंत्री सदस्य रहेंगे।

बिहार विधानसभा की समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों की पूरी सूची

समिति का नाम चेयरमैन सदस्य
नियम समिति प्रेम कुमार सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
विजय कुमार चौधरी
सामान्य प्रयोजन समिति प्रेम कुमार सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
विजय कुमार चौधरी
पुस्तकालय समिति ज्योति देवी बीरेंद्र सिंह
शंभूनाथ यादव
याचिका समिति जनक सिंह रामानंद यादव
सुनील कुमार
रत्नेश सदा
प्रत्यायुक्त विधान समिति मनोहर प्रसाद सिंह आबिदुर रहमान
मुरारी मोहन झा
राजकीय आश्वासन समिति दामोदर रावत कर्णजीत सिंह
राम सिंह
प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति अमरेंद्र कुमार पांडेय विजय कुमार मंडल
कमरूल होदा
जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल कुमार शैलेंद्र
रणधीर कुमार सोनी
एससी-एसटी कल्याण समिति संतोष कुमार निराला ललन राम
अनिल कुमार
निवेदन समिति सिद्धार्थ सौरव कृष्ण कुमार मंटू
सुधांशु शेखर
महिला एवं बाल विकास समिति अश्वमेध देवी गायत्री देवी
देवंती यादव
मनोरमा देवी
आचार समिति संजीव चौरसिया राम नारायण मंडल
कृष्ण कुमार ऋषि
कृष्णनंदन पासवान
गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति फैसल रहमान सुरेंद्र राम
अजय कुमार
पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति अवधेश सिंह अनंत कुमार सिंह
भरत बिंद
अल्पसंख्यक कल्याण समिति अख्तरुल ईमान तौसीफ आलम
मुर्शिद आलम
पर्यटन उद्योग समिति मनोरंजन सिंह सुनील कुमार पिंटू
अनिल सिंह
शून्यकाल समिति माधव आनंद ललित नारायण मंडल
बैधनाथ प्रसाद
आलोक कुमार सिंह
बिहार विरासत विकास समिति रेणु देवी शीला कुमारी
सर्वजीत
कारा सुधार समिति निशा सिंह लालबाबू प्रसाद गुप्ता
प्रमोद कुमार सिन्हा
Previous articleसोशल मीडिया पर महिला की अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी दे युवक करने लगा ब्लैकमेल, परेशान महिला ने उठाया यह कदम